{"_id":"5a2998424f1c1bce408bba2b","slug":"warden-mistress-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डन और शिक्षिका में हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डन और शिक्षिका में हाथापाई, हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
संभल के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पुलिस के सामने रोते हुए मारपीट की जानकारी देती शिक्षिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आया है। वार्डन और शिक्षिका के बीच हाथापाई होने की खबर से गुरुवार को काफी देर तक हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंची। वार्डन और शिक्षिका ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।
वहीं, विभागीय प्रतिनिधि भी पहुंचे। नगर शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंडी किशनदास सराय में कविता सागर शिक्षिका है।
गुरुवार दोपहर तीन बजे कविता कक्षा छह में छात्राओं का पढ़ा रही थी। इस बीच उनके बच्चे को लेकर रसोइया कमरे में पहुंच गई। कुछ ही देर में उस ओर वार्डन राखी शर्मा भी पहुंच गईं। आरोप है कि वार्डन बच्चे के साथ छात्राओं को पढ़ा रही शिक्षिका का वीडियो बनाने लगीं।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर वार्डन ने शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया। फिर क्या था कुछ ही देर में हंगामा खड़ा हो गया। शिक्षिका ने रोते-बिलखते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के सामने भी शिक्षिका ने रोते हुए आरोप लगाए।
वहीं वार्डन ने कहा कि पहले शिक्षिका ने उन पर हाथ उठाया है। सूचना मिलने पर नगर शिक्षा अधिकारी ने भी प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। नगर शिक्षाधिकारी ने हाथापाई होने की पुष्टि की है। काफी देर तक पुलिस विद्यालय में रही। इस बीच छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।