{"_id":"664be3116c72897228042346","slug":"waqf-board-officials-inspected-the-cemetery-route-rampur-news-c-282-1-smbd1025-122095-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने किया कब्रिस्तान के रास्ते का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने किया कब्रिस्तान के रास्ते का निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर। वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने न्यायालय में विचाराधीन चल रहे कब्रिस्तान के रास्ते के मामले को लेकर सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कब्रिस्तान के आसपास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए। वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ सहायक गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम सोमवार की दोपहर नगर में रामपुर रोड स्थित एक कब्रिस्तान की भूमि पर पहुंची। टीम ने कब्रिस्तान के बीच में होकर रामपुर रोड से कैनाल रोड की ओर जाने वाले रास्ते का अवलोकन किया। उन्होंने कब्रिस्तान के रास्ते के किनारे के तमाम दुकानदारों से रास्ते के बाबत जानकारी ली और उनके बयान भी दर्ज किए।
दुकानदारों ने वक्फ के अधिकारियों को बताया कि यह रास्ता काफी सालों से चला आ रहा है। बीच में सपा सरकार के दौरान पुलिस प्रशासन ने कब्रिस्तान के बीच से होकर जा रहे रास्ते को वक्फ की संपत्ति बताते हुए कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवा दी थी। इस दौरान रामपुर रोड से कैनाल रोड की ओर जाने वाले रास्ते को अवैध रूप से बंद कर दिया था।
बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने नगर पालिका प्रशासन की मदद से रास्ते को खुलवा दिया था। वरिष्ठ सहायक ने बताया कि वक्फ की संपत्ति को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। ऐसे में उन्हें रास्ते से संबंधित साक्ष्य के साथ जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजनी है। इसके बाद टीम जांच कर जिला मुख्यालय को वापस लौट गई। टीम प्रभारी ने बताया कि वह मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देने के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे।