{"_id":"6624331daa45fdad450d1ea4","slug":"voting-percentage-increased-in-the-last-report-5585-percent-votes-were-cast-rampur-news-c-282-1-rmp1004-120326-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अंतिम रिपोर्ट में बढ़ा मतदान फीसदी, 55.85 प्रतिशत वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अंतिम रिपोर्ट में बढ़ा मतदान फीसदी, 55.85 प्रतिशत वोट पड़े
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को हुए लोकसभा चुनाव के मतदान फीसदी में मामूली इजाफा हुआ है। प्रशासन की ओर से जारी की गई अंतिम रिपोर्ट के अनुसार जिले में 55.75 फीसदी से बढ़कर 55.85 फीसदी मतदान पहुंच गया है। इस तरह जिले में 967200 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया था। दिन भर चले मतदान के बाद देर शाम जो आंकड़े प्रशासन ने जारी किए उसके अनुसार जिले में 55.75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। कल रात से लेकर शनिवार को दिन भर अफसरों की मौजूदगी में स्क्रूटनी का काम किया गया, जिसके बाद देर शाम प्रशासन की ओर से मतदान के अंतिम आंकड़े जारी किए गए।
प्रशासन की ओर से जारी किए गए मतदान के आंकड़ों के अनुसार जिले में 17,31,836 मतदाताओं में से 9,67,200 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया है। अब मतदान का प्रतिशत 55.85 फीसदी रहा है। सबसे ज्यादा मतदान स्वारसीट पर हुआ है। इस सीट पर 60.51 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर कुल 188431 लोगों ने मतदान का इस्तेमाल किया, जबकि सबसे कम शहर सीट पर मतदान हुआ। यहां पर 45.30 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 177563 लोगों ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। साथ ही अब मतगणना की तैयारी भी शुरू की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
4.35 लाख महिलाओं ने निभाई मतदान की जिम्मेदारी
शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान जिले की 435285 महिलाओं ने मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिले में कुल 815678 महिलाएं हैं, जिसमें से 435285 महिलाओं ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इसी तरह 915998 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 531898 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कहां कितने वोट पड़े
विधानसभा क्षेत्र-- -- -- -- -- -- -मतदान प्रतिशत
स्वार-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 60.51
चमरौआ-- -- -- -- -- -- -- -- -- -57.86
बिलासपुर-- -- -- -- -- -- -- -- -59.42
शहर-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -45.30
मिलक-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 58.03
कुल मतदान फीसदी-- -- -- 55.85
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी किए गए मतदान के आंकड़ों के अनुसार जिले में 17,31,836 मतदाताओं में से 9,67,200 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया है। अब मतदान का प्रतिशत 55.85 फीसदी रहा है। सबसे ज्यादा मतदान स्वारसीट पर हुआ है। इस सीट पर 60.51 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर कुल 188431 लोगों ने मतदान का इस्तेमाल किया, जबकि सबसे कम शहर सीट पर मतदान हुआ। यहां पर 45.30 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 177563 लोगों ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। साथ ही अब मतगणना की तैयारी भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4.35 लाख महिलाओं ने निभाई मतदान की जिम्मेदारी
शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान जिले की 435285 महिलाओं ने मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिले में कुल 815678 महिलाएं हैं, जिसमें से 435285 महिलाओं ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इसी तरह 915998 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 531898 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया।
कहां कितने वोट पड़े
विधानसभा क्षेत्र
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
शहर
मिलक
कुल मतदान फीसदी