फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   voters day celebrated

मतदाता दिवस: मजबूत एवं स्वच्छ लोकतंत्र के लिए निर्भिक होकर करें मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
voters day celebrated
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। मतदाताओं को स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मतदाता दिवस पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को 12 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान दयावती मोदी अकादमी में हुए समारोह में सभी मौजूद कार्मिकों व अन्य लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद करीब 700 से अधिक मतदाताओं मतदान कार्मिकों और विभिन्न क्षेत्रों से चयनित आइकॉन मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सभी मतदाता स्वच्छ और मतबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए निर्भिक और निष्पक्ष होकर मतदान करें। सीडीओ ने दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के मतदान के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा की भी जानकारी दी। साथ ही मतदान केंद्रों पर होने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। मतदान कर्मियों से ऐसे मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधाएं दिलाने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सीडीओ ने सामान्य आइकान तृप्ति माहौर, यूथ ऑइकान, गीतिका आहूजा, दिव्यांग ऑइकान असद व अनिल, गृहणी ऑइकान कंचन शर्मा, चाइल्ड हेल्प लाइन ऑइकान नवनीत कौर गुलाटी, खिलाड़ी ऑइकान सचिव विश्नोई एवं ट्रांसजेंडर ऑइकान तलाश को स्वीप एवं मतदाता जागरुकता अभियान में विशेष योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला स्वीप प्रभारी और डीआईओएस मुनेश कुुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ सिंह यादव समेत अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। दूसरी ओर जिलेभर के परिषदीय, माध्यमिक स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के अलावा विभिन्न कार्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदान दिवस पर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed