{"_id":"8cc0f69d54c7103990bf2709746b13bc","slug":"voing-today-in-milak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक क्षेत्र में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक क्षेत्र में मतदान आज
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक क्षेत्र की 129 ग्राम पंचायतों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान मंगलवार को होगा। इसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों को मुकम्मल करने का दावा किया है। प्रशासन ने साफ किया है कि शांतिभंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
मिलक क्षेत्र की 129 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य पद के लिए मतदान मंगलवार को होगा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार को मिलक मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।
डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी और प्रेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित ने स्थिति का जायजा लिया। दूसरे चरण में सिर्फ मिलक ब्लाक में चुनाव होना है। इसलिए प्रशासन ने यहां पर मतदान कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जोनल और सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की फौज लगा दी गई है।
विज्ञापन
प्रधान पद के 1075, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 2089 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी अफसरों को मुस्तैदी से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। मिलक में ग्राम पंचायत सदस्य पद 1615 पदों के मुकाबले 2089 लोगों ने उम्मीदवारी जताई थी।
इसमें 836 पदों पर सदस्य बिना किसी विरोध के चुने जा चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के 199 पद रिक्त हैं। इन पदों पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। अब ग्राम पंचायत सदस्यों के बचे 580 वार्ड के सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 1274 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।