फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vivek murder case disclosed

बहन से प्रेम प्रसंग के शक में राजीव उर्फ राजू ने की थी विवके की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
vivek murder case disclosed
शाहबाद (रामपुर)। दिन शुक्रवार 14 जनवरी को क्षेत्र के एक गांव में एक छात्र की हत्या करने के बाद अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि छात्र को उसने अपनी बहन से बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद वह गुस्से में आग बबूला हो गया। मौका पाकर उसने छात्र की हत्या कर दी थी। उसे शक था कि उसकी बहन और छात्र का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तालकाबाद गांव निवासी कुंवरपाल का बेटा विवेक (19) क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। 14 जनवरी दिन शुक्रवार दोपहर को क्षेत्र के तालकाबाद स्थित चड्डा फार्म परिसर में अधजला विवेक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की शिनाख्त के बाद विवेक के पिता कुंवरपाल की ओर से जाहिदपुर गांव निवासी राजीव यादव उर्फ उर्फ राजू और उसके पिता महीपाल तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र को शाहबाद के टांडा रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विवेक को आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू ने अपनी बहन से बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद वो आग बबूला हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौका पाकर बुधवार रात को उसने फोन के माध्यम से विवेक को बुला लिया और अपनी टाल पर उसके सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी। बाद में हत्यारोपी पिता-पुत्र ने शव को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed