{"_id":"58977f6b4f1c1b3b42e7fe51","slug":"villegers-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर न लगाने देने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर न लगाने देने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में एसपी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे खजुरिया के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खजुरिया में एक धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर नहीं लगाने देने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। एक समुदाय के लोगों ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
खजुरिया थाना के खजुरिया खास में एक धर्मस्थल पर महाशिवरात्रि को लेकर रंगाई पुताई का काम चल रहा था। इस वजह से वहां पर लगा लाउडस्पीकर गांव वालों ने उतारकर रख लिया था। पुताई होने के बाद लाउडस्पीकर लगाने को जब गांव वालों ने सीढ़ी लगाई तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी लाउडस्पीकर को नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन
तमाम ग्रामीण रविवार देर शाम जिला मुख्यालय पर आए और भाजपा नेता शिव बहादुर के साथ एसपी केके चौधरी से मिले। ग्रामीण रामस्वरूप, रमेश कुमार, रामौतार, धनश्याम आदि ने कहा कि लाउडस्पीकर मंदिर पर जब पहले से ही लगा है तो पुलिस को लगाने से रोकने का क्या अधिकार है। एसपी ने सोमवार को गांव में पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर लगवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सत्यपाल सैनी एडवोकेट, जागेश्वर दयाल दीक्षित, सुरेश बाबू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, संजय चंद्रा, राजीव मांगलिक, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन