फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   VHP's Shaurya Jagran Yatra reaches Rampur with strong welcome

Rampur News: रामपुर पहुंची विहिप की शौर्य जागरण यात्रा को जोरदार स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
VHP's Shaurya Jagran Yatra reaches Rampur with strong welcome
रामपुर। मेरठ से शुरू हुई विश्व हिंदूू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा शनिवार को रामपुर पहुंची। जिले में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यह यात्रा शहर के साथ ही बिलासपुर, स्वार, टांडा, दढ़ियाल और शाहबाद भी पहुंची। सभी जगह पर स्वागत के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजे। बिलासपुर में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी यात्रा का स्वागत किया।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की यात्रा का शहर में विहिप-बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा और गगनभेदी नारों के साथ जोशीले अंदाज में स्वागत किया। वहीं दढ़ियाल में अपराह्न करीब डेढ़ बजे जैसे ही यात्रा नगर में पहुंची कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया, मेरठ प्रांत संयोजक विकास त्यागी, जिला संयोजक प्रिंस गुप्ता, जिला गो रक्षा प्रमुख रोहित गंगवार आदि पदाधिकारियों का पुष्प वर्षा कर नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

टांडा में शौर्य जागरण यात्रा पहुंचने पर राजकुमार सक्सेना और गजेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। शाहबाद में शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सैफनी से शुरू होकर शाहबाद पहुंची। इसके बाद यह शौर्य जागरण यात्रा पुलिस सुरक्षा में नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी। शौर्य यात्रा में विहिप के नगराध्यक्ष शोभित गुप्ता उर्फ सोनू, सतेंद्र सक्सेना, अनुभव शर्मा,आयुष चौबे, मोनी पांडेय, रोहित बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बिलासपुर में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष अनिल मदान, डॉक्टर वरुण सक्सेना ने यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा में सबसे आगे चल रहे रथ पर सभी ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया तथा मत्था टेकर आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद यात्रा केमरी और मिलक के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वार में भी शौर्य यात्रा का जोरदार स्वागत
शनिवार को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई शौर्य जागरण यात्रा स्वार पहुंचने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। टांडा व दढ़ियाल से होते हुए स्वार नगर में जैसे ही यात्रा पहुंची जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नगर स्थित बिलासपुर चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष विशाल गोस्वामी के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अमृत गौड़, विशाल गोस्वामी, सुभाष पाल, मुकेश सैनी, शिवम गोस्वामी, अंकित दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed