फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   VHP leader's car falls into a canal, three people narrowly escape

Rampur News: नहर में गिरी विहिप नेता की कार, बाल बाल बचे तीन लोग

Sat, 19 Apr 2025 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
VHP leader's car falls into a canal, three people narrowly escape
बिलासपुर (रामुपर)। तेज आंधी में जल्दी घर पहुंचने की हड़बड़ी में शुक्रवार की रात विहिप नेता प्रदीप गंगवार की कार 30 फीट गहरी नहर में जा गिरी। कार में सवार तीनों लोग कार नहर गिरने से पहले ही कूद गए। जिससे उनकी जान बच गई। बाद में क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मोहल्ला कायस्थान निवासी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रदीप गंगवार की बुलेरो से उनका बेटा ऋतिक, मोहल्ला भट्टी टोला निवासी कार चालक वसीम व एक अन्य युवक घर की तरफ लौट रहे थे। पालिकाध्यक्ष के घर को जाने वाले रास्ते से बाजार वाली पुलिया की तरफ मुड़ते समय कार नहर के ऊपरी हिस्से पर जाकर लटक गई। कार में सवार तीनों लोगों ने कूदकर जान बचा ली। बाद में कार को ट्रैक्टर की सहायता से नकालते वक्त कार बाहर निकलने की बजाय नहर के अंदर जा गिरी और क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में क्रेन बुलवाकर कार को बाहर निकाला जा सका। विहिप नेता ने बताया कि तेज आंधी की वजह से हवा में झूल रहे पेड़ों और खंबो से बचने के चक्कर में चालक को मोड पर सड़क का अंदाजा नहीं हुआ और कार नहर की ऊपरी सतह पर जाकर आधी लटक गई। बाद में निकालने के प्रयास में नहर के अंदर जा गिरी। बताया कि दुर्घटना में उनके बेटे समेत कार में सवार अन्य लोगों को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed