फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   velentine day celibration

खुलकर मिले दिल, किया इश्क का इजहार

Sun, 14 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
velentine day celibration
वेलेंटाइन-डे पर युवाओं ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। युवाओं ने साथी को गिफ्ट भी दिए। इस दौरान पार्कों से लेकर होटल तक में गहमागहमी देखी गई। महीनों से अपनी मोहब्बत को दिल में दबाए बैठे युवाओं के लिए रविवार का दिन खास था, क्योंकि रविवार को वेलेंटाइन डे था।
विज्ञापन



वेलेंटाइन-डे पर युवाओं ने अपनी प्रेमिकाओं के सामने आकर इश्क का इजहार किया। होटलों और पार्कों में काफी गहमागहमी देखी गई। युवाओं ने अपने साथी को फूल भेंट किया और दिल की बात कही। अपनी प्रेमिका की पसंद का गिफ्ट भी दिया। दिनभर ये सिलसिला चलता रहा। कई होटलों में देर शाम तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



हालांकि इस दफा वेलेंटाइन का विरोध ज्यादा नहीं था, फिर भी होटल संचालक और युवा जोड़े ऐहतियात बरत रहे थे। गुलाब के फूल की काफी डिमांड देखी गई। बाजारों में गुलाब सुबह से ही छाया हुआ था। गुलाब की कली काफी महंगी बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेलेंटाइन-डे पर किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुलिस भी सतर्क रही। होटलों और पार्कों पर पुलिस की नजर रही। पुलिसकर्मियों की नजर सार्वजनिक स्थानों के साथ ही बाजारों में भी टिकी रही। पुलिस अफसर भी इस दौरान गश्त पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed