फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vegetable crop affected due to rain

रामपुर में हुई बारिश, सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
vegetable crop affected due to rain
रामपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दिनभर बारिश होती रही। सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश दिनभर में 3.8 मिलीमीटर हुई, जो सामान्य से काफी अधिक है। बारिश का असर फसलों पर भी नजर आया। सरसों और मटर की फसल को काफी नुकसान हुआ है। दरअसल, खेतों में पांच दिनों पहले हुई बारिश का पानी सूखा भी नहीं था कि खेतों में फिर से पानी भर गया। वहीं, शहर में कई मोहल्लों में बारिश से जलभराव हो गया। नई कालोनियों की कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। वहीं, बारिश और सर्द हवा के चलते ठिठुरन भी अधिक हो गई है। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले काले बादल छाए रहे। दूसरे दिन भी बूंदाबांदी होती रही। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। ज्वालानगर में विकास नगर, विष्णु विहार की कई गलियों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा शाहबाद गेट, पुराना गंज, पीला तालाब, सर्राफा बाजार आदि इलाकों में भी सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। जौहर अली रोड के किनारे भी जलभराव की स्थिति रही। वहीं, बारिश की प्रभाव फसलों पर नजर आया है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हवा की वजह से खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल गिर गई जो बारिश के पानी में डूब गईं। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बारिश से सरसों और मटर की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed