फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   varanasi-haldiya water way

वाराणसी से हल्दिया के बीच बनेगा जल मार्ग

Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
varanasi-haldiya water way
केंद्रीय भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क की तर्ज पर जल मार्ग को विकसित किया जाएगा। वाराणसी से हल्दिया के बीच इनलैंड वाटरवेज के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही गंगा नदी में पानी के जहाज चलने शुरू हो जाएंगे। गडकरी ने कहा कि चार हजार करोड़ से इनलैंड वाटरवेज डेवलप किया जा रहा है।
विज्ञापन



जल मार्ग से सफर करना काफी सस्ता होता है। जल मार्ग का किराया सड़क और रेल मार्ग के मुकाबले काफी कम होगा। गंगा नदी को स्वच्छ करने के साथ-साथ रोजगार के साधन भी बनाए जाएंगे। वाराणसी से लेकर हल्दिया तक वाटर ड्राफ्ट बनाए जा रहे हैं। इससे गंगा में हमेशा कम से कम तीन मीटर पानी रहेगा।
विज्ञापन



नदियों में जो पानी रहेगा उसका फायदा मछुआरों और किसानों को होगा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरह गंगा में रिवर ट्रैफिक कंट्रोल शुरू किया जा रहा है। गंगा में 30 वाटर पोर्ट बनाए जाएंगे। फायदा ये होगा कि गंगा के किनारे स्थित शहरों में उद्योग लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन शहरों के उद्यमी जल मार्ग से बांग्लादेश और म्यांमार तक अपने उत्पाद का निर्यात कर सकेंगे। देश की 110 नदियों को आपस में जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इससे संबंधित बिल लोकसभा में पास हो चुका है, अब राज्यसभा में पास होना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed