{"_id":"5cc74aebbdec22077c354f82","slug":"vadanti-told-about-ram-temple-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा में बहुमत मिलने के बाद होगा राम मंदिर निर्माण ः वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा में बहुमत मिलने के बाद होगा राम मंदिर निर्माण ः वेदांती
Tue, 30 Apr 2019 12:35 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में आधारशिला पर पूजन करते डॉ. रामविलास वेदांती। - अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर पर सोमवार को आधारशिला पूूजन कर जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट के प्रमुख डा. रामविलास वेदांती ने कहा कि राज्यसभा में बहुमत प्राप्त करने के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने योगी-मोदी के राज में आतंकवाद का सफाया होने की बात भी कही।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को आधारशिला पूजन किया गया। इससे पहले डा. रामविलास वेदांती ने अन्य संतों और अतिथियों के साथ शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बहुमत मिलते ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले में सर्व सहमति से हल चाहते हैं जबकि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण में अड़ंगे लगा रही है।
लोकसभा चुनावों के परिणामों पर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 74 सीटों पर जीत मिलेगी वहीं पूरे देश में एनडीए करीब साढ़े तीन सौ सीटों पर जीत हासिल करेगा। कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में देश और राज्य में आतंकवादी हावी थे लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद का सफाया किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस और सपा के कुछ दिग्गज नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि देशविरोधी बात करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल में डाल देना चाहिए। आधारशिला पूजन के बाद कहा कि इस पूजन में योगी आदित्यनाथ शामिल होते लेकिन, आचार संहिता के कारण वो नहीं आ सके लेकिन, भव्य मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने पर वो आएंगे और पूजन करेंगे।
इस अवसर पर श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति के मुख्य सेवादार संदीप अग्रवाल, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव,पूर्वमंत्री शिव बहादुर सक्सेना,आचार्य राधेश्याम बासंतेय,अनिल वशिष्ठ,प्रवीण गूजर,सुनील अग्रवाल, सुशील कुमार गिरी, दयानंद पुरी, निशा चौहान, संजय गुप्ता, वीर सिंह राठौर, रोशन लाल, आदित्य प्रकाश, नरेश अग्रवाल, संतोष सिंह चौहान, दर्शन सिंह खुराना आदि मौजूद रहे।