फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   uttam sayam dharm celebrated

पर्यूषण पर्व में मनाया गया उत्तम संयम धर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
uttam sayam dharm celebrated
रामपुर। पर्यूषण पर्व में रविवार को उत्तम संयम धर्म पर्व मनाया गया। इसके साथ ही शाम में सुगंध दशमी कथा और पूजन का आयोजन भी हुआ। नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व श्री आदिनाथ जैन मंदिर में रविवार को भी प्रक्षाल, शांतिधारा, सामूहिक आरती के साथ ही शास्त्री जी ने प्रवचन कर उत्तम संयम धर्म पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जयघोष के साथ पूजा-अर्चना की गई। सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद पंडित लोकेश जैन शास्त्री जी के सानिध्य में जितेंद्र कुमार जैन व संजय जैन ने शांतिधारा की। इसके बाद सामूहिक रूप से नवदेवता पूजा, सोलहकरण पूजा, दसलक्षण पूजा, पार्श्वनाथ पूजा की गई। इसके बाद शाम को करीब चार बजे सुगंध दशमी पूजन व कथा हुई। शाम को सामूहिक आरती की गई। शास्त्री जी ने उत्तम संयम धर्म के बारे में बताता हुए कहा कि मानव शरीर में पांच इंद्रिया बाह्य तत्वों का ज्ञान कराती हैं। लेकिन, इन इंद्रियों पर नियंत्रण न होने पर ये पथभ्रष्ट कर देती हैं। आत्मविमुख करके आत्मा को अन्य सांसारिक भोगों में तन्मय कर देती हैं। मोहित कर विवेक शून्य कर देती हैं। इंद्रियों का यह कार्य आत्मा के लिए दुखदायक है। इसलिए आत्मा को सुखी रखने के लिए यह जरूरी है कि इंद्रियों को वश में रखा जाए। प्रवचन के बाद मानसी जैन ने भजन प्रस्तुत किए। विचार बिन्दु में दीक्षा जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संजय जैन खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। वहीं सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी पर्यूषण पर्व में धूमधाम से मनाया गया। शांतिधारा व अन्य सभी पूजन कार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जैन के सानिध्य संपन्न कराए गए। शाम को सामूहिक आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर नरेश जैन, दिनेश जैन, कस्तूर चंद जैन, विशाल जैन, डॉ. शीनू जैन, राकेश जैन, रमेश जैन, डॉ. प्रदीप जैन, अजय जैन, देवेंद्र कुमार जैन, अविरल जैन, नकुल जैन, पारसदास जैन, नितिन जैन, मुकेश जैन, महावीर प्रसाद जैन, सुमन जैन, बीना जैन, अनीता जैन, शशि जैन, अंजू जैन, राजरानी जैन, रूक्मणी जैन, नीता जैन, श्वेता जैन, कुसुम, सोनिया, लीना, सरिता, चंद्रप्रभा, नीलम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed