फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP's first Saras Haat dedicated to the public

Rampur News: यूपी का पहला सरस हाट जनता को समर्पित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
UP's first Saras Haat dedicated to the public
रामपुर। चमरौवा ब्लाॅक के शंकरपुर गांव में बना यूपी का पहला सरस हाट सोमवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। सरस हाट में रामपुरी जायका को बढ़ावा दिया गया है। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। सरस हाट को रेस्टोरेंट का लुक देते हुए इसे संवारा गया है।रामपुर बरेली रोड पर स्थित चमरौवा ब्लाॅक के शंकरपुर गांव में मनरेगा और एनएलआरम के माध्यम से सरस हाट का निर्माण कराया गया है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल की मौजूदगी में उद्घाटन किया गया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि इस स्थल का कायाकल्प हुआ है और बहुत ही आकर्षक रूप दिया गया है। उन्होंने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि कुछ समय पूर्व इस जमीन पर गंदगी के ढेर थे, परंतु आज यहां आकर्षक रूप दिया गया है। आज रामपुर में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए यह सरस हाट स्थापित किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक जनमानस के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार विभिन्न योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी जमीनें आमजन की जरूरतों की पूरक बनें, जिस दिशा में यह एक शुरुआत है। सरकार विकास और विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। सरस हाट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थाई जगह देकर उन्हें अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री करके आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। यह सरस हाट अपने संसाधनों से तैयार प्रदेश में पहला सरस हाट है। रामपुर ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल तैयार हो रहे हैं जो भी अपने आप में बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि रामपुर बीते कुछ वर्षों में विकास के नए रूप में आया है। रामपुर में देश का पहला अमृत सरोवर और देश का सबसे बड़ा पीएम स्वनिधि गलियारा स्थित है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस सरस हाट से लोगों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अन्य स्थलों का भी चयन किया जाएगा और इसी तर्ज पर उन स्थलों का भी विकास होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, ब्लॉक प्रमुख हरिबाला सिंह, एसडीएम मोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

-------------------------------------------------
250 महिलाओं को मिला रोजगार
मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने बताया कि इस स्थान पर मार्च 2022-23 में निरीक्षण किया गया था। इस सरकारी परिसंपत्ति का कायाकल्प कर पुनः सरस हाट को संचालित कराने का निर्णय लिया गया। फरवरी 2024 में इस सरस हाट का पूरी तरीके से कायाकल्प हो गया। एनआरएलएम के 17 तथा डूडा के 2 पंजीकृत व उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वंय सहायता समूहों को जोड़ा गया। बिक्री के लिए 13 दुकानों तथा 10 ओपन स्टॉलों का सिस्टेमेटिक निर्माण कराया गया। जिससे लगभग 250 महिलाओं को जीविकोपार्जन का माध्यम देकर महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को प्राप्त किया गया है। सरस हॉट में क्षेत्र पंचायत निधि से 2586700 रूपये की धनराशि से कार्य, मनरेगा से 1790833 रूपये के कार्य कराए गए हैं।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed