फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar against the police for cutting the challans of the handcarts, the police personnel returned to protest against the bad

ठेलों वालों के चालान काटने पर पुलिस के खिलाफ हंगामा, बद के विरोध पर लौटे पुलिस कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Uproar against the police for cutting the challans of the handcarts, the police personnel returned to protest against the bad
मिलक में ठेले वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का बद के विरोध पर होता हंगामा। - फोटो : MILAK
मिलक। ठेले वालों के चालान काटने पर बुधवार को पुलिस के खिलाफ हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को चालान की कार्रवाई बीच में छोड़कर कोतवाली लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में साप्ताहिक बाजार के मोड़ पर पटरी ठेले वालों के खिलाफ पुलिस कर्मी बुधवार को दफा 34 के चालान काटने का अभियान चला रहे थे। इसे लेकर ठेले वालों में खलबली मच गई और उन्होेंने चालान का विरोध किया। लेकिन विरोध के बावजूद पुलिस कर्मियों की अभियान जारी रहा। इस बीच सूचना के बाद बजरंग दल के नेता मुकेश पटेल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ठेले वालों के चालान काटने का विरोध किया। पुलिस से नोकझोंक के दौरान मामला तूल पकड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

बजरंग दल के नेता और ठेले वालों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के कारण वह पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटना गलत है। ठेले वालों का कहना था कि आखिरकार उनका अपराध क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका नगर पालिका में पंजीकरण है और वह अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। वहीं, बजरंग दल नेता का कहना था कि यह ठेले वाले ही सरकार बनाते हैं और उनका ही चालान काटकर उत्पीड़न किया जा रहा है। हंगामा बढ़ने पर पुलिसकर्मी चालान अभियान को बीच में छोड़कर कोतवाली लौट गए।

प्रभारी निरीक्षक बोले- अतिक्रमण के खिलाफ था अभियान
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मुख्य रास्तों और मोड़ पर कुछ ठेले वाले अतिक्रमण कर लेते हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाया गया था। पुलिस ने सामान्य तरीके से ठेले लगाने वाले किसी का चालान नहीं काटा है। उनका कहना है कि अभियान स्थगित कर दिया गया है। पुलिस उत्पीड़न का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed