फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   upelection

नवेद मियां को चुनाव में धांधली की आशंका

Mon, 09 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Mon, 09 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
upelection
नवेद मियां

विज्ञापन

स्वार-टांडा के विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने स्वार विधानसभा चुनाव में धांधली की आशंका जताई है। उन्होंने कई अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की शिकायत चुनाव आयोग से की है। अधिकारियों पर सपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की आरोप लगाया है।       

विधायक ने नूर महल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कई अधिकारी ऐसे हैं, जो कई साल से जिले में तैनात हैं। इन अधिकारियों के रामपुर में रहते स्वार विधानसभा का निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर ऐसे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की है। नवेद मियां ने आशकंा जताई है कि अगर यह अधिकारी नहीं हटे तो चुनाव में धांधली हो सकती हैं। क्योंकि अधिकारी और पुलिस वाले सपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को इन अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के  सपा का हितैषी होने के सुबूत भी दिए हैं। नवेद मियां ने कहा कि बसपा की सरकार बनी तो यतीमखाना की जमीन पर बनवाया जा रहा है स्कूल वक्फ का हो जाएगा। क्योंकि यतीमखाना की जमीन आज भी उनके नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed