{"_id":"5873e0454f1c1b1929ba955a","slug":"upelection-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं 15 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं 15 हजार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मिलक में रूट मार्च करता पुलिस बल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीस फुल चुनाव में जिले के 15 हजार से ज्यादा खुराफाती गड़बड़ी कर सकते हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस व प्रशासन ने ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 1,747 लोगों को शांतिभंग के आरोप में पाबंद भी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आपराधिक छवि वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए चुनाव आयोग के साथ ही प्रशासन ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आदेश के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर अब तक 15,053 लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीएम-एसपी के आदेश पर जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों से अब तक 15,053 लोगों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है, जिसके बाद पुलिस ने 1,746 अपराधिक छवि के लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। इनको पुलिस प्रशासन ने पाबंद कर दिया है। इसके साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा है। जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक आरपी पांडे के मुताबिक चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन