फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Young man left his wife after 25 days, gave a letter saying - marriage was forced

अब तेरे साथ नहीं रहना: 25 दिन बाद ही पत्नी को छोड़ भागा युवक, लेटर दे कहा- जबरदस्ती हुई शादी..मेरी पसंद दूसरी

Mon, 08 Apr 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

रामपुर जिले में शादी के 25 दिन बाद ही युवक पत्नी को छोड़कर घर से भाग गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसने पत्नी को दिए लेटर में लिखा है कि उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई। उसकी पसंद की लड़की दूसरी है। 

विज्ञापन
UP: Young man left his wife after 25 days, gave a letter saying - marriage was forced
शादी के 25 दिन बाद युवक हुआ गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैदनगर में शादी के 25 दिन बाद ही युवक अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। युवक का आरोप है कि उसके घर वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी की है। उसकी पसंद की लड़की कोई दूसरी है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के मिलक बहादुरगंज निवासी एक युवक की 25 दिन पहले बरहैनी की युवती से शादी हुई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह को युवक घर से ससुराल जाने की बात कहकर गया था। मगर वह युवक ससुराल नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी उसके परिजनों को मिलने पर उनमें खलबली मच गई। जिसकी गुमशुदगी चौकी खोद में दर्ज करवाई।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही युवक पत्नी के साथ गलत व्यवहार करने लगा। युवक पत्नी को पसंद से शादी नहीं होने का हवाला देता था। कहता था कि मेरी शादी जबरदस्ती कराई है। तुझे अपने साथ नहीं रख सकता। 29 मार्च को एक लेटर देकर घर से भी भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की पक्ष ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो वह वापस आया। युवक के फरार होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में कोई फैसला नहीं हुआ, जिसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस का सहारा लिया और तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।

 

युवकों ने युवती से की छेड़खानी
बाथरूम में नहा रही युवती को गांव के ही दो युवकों ने पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर मारपीट भी की। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव में युवती दोपहर को अपने घर पर बाथरूम में स्नान कर रही थी।

तभी गांव के ही दो युवक घर में घुस गए और युवती को पकड़ छेड़खानी करने लगे। घटना के वक्त युवती के परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। इसी बीच युवती का भाई मौके पर पहुंच गया। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित युवती के भाई ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed