फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Young man came to meet his girlfriend, locked her in room, marriage to take place after Eid

UP: प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचा युवक, युवती के परिजनों ने कमरे में कर दिया बंद, ईद के बाद होगा निकाह

Sun, 07 Apr 2024 05:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 05:49 PM IST
सार

रामपुर के अजीमनगर निवासी युवती से मिलने उसका प्रेमी चला गया। दोनों की आवाज सुनकर युवती के घरवाले जाग गए। इसके बाद युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया। पंचायत में दोनों की ईद के बाद निकाह0 करवाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Young man came to meet his girlfriend, locked her in room, marriage to take place after Eid
रामपुर की युवती से होगा युवक का निकाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजीमनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। फिर दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में उनका निकाह करने की बात तय की गई।  

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती का बराबर के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों लगातार मिलते रहे थे। शनिवार रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। परिजनों को आहट होने पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया और प्रेमी के परिजनों को फोन करके बुलाया गया।  
विज्ञापन


इस दौरान युवक के परिजनों भी देर रात मौके पर पहुंच गए। देर रात ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में पंचायत का दौर शुरू हुआ। इसके बाद दोनों परिवार के लोग ईद के बाद निकाह के लिए सहमत हो गए। रात में ही करीब एक दर्जन लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों का ईद बाद निकाह करने की बात तय हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन से लापता विवाहिता मिली, पति के साथ जाने से किया इनकार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव से 10 दिन पहले लापता विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाने पहुंचे पति ने विवाहिता का साथ चलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। विवाहिता का कहना है अब वह वृंदावन जाएगी। इसके बाद विवाहिता अपनी मां के साथ चली गई।

एक गांव निवासी ने 10 दिन पहले थाने में अपनी बहू की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा था कि करीब नौ माह पहले क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से उसके बेटे की शादी हुई थी। उसका बेटा अहमदाबाद स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। दोनों होली पर घर आए थे।

व्यक्ति ने बताया कि 10 दिन पहले उसकी पुत्रवधू बिना बताए कहीं चली गई थी। तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से विवाहिता का ढूंढ लिया। जिससे बाद पुलिस विवाहिता को थाने ले आई और उसके परिजनों को सूचना दी।


विवाहिता ने थाने पहुंचे पति और उसके परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। विवाहिता का कहना है कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अब वृंदावन जाकर भगवान कृष्ण की भक्ति करेगी। परिजनों के समझाने के बाद भी विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसकी मां के साथ भेज दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed