फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Two people died of dengue within 24 hours in Narpatnagar, Rampur, dozens of people suffering from fever.

UP: रामपुर के नरपतनगर में 24 घंटे के भीतर डेंगू से दो लोगों की मौत, दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित

Sun, 21 Apr 2024 09:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, स्वार (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वार (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 09:46 AM IST
सार

रामपुर के नरपतनगर में डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई है। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित है। उनका उत्तराखंड के कई अस्पतालों में इलाज हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि गांव में टीम भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Two people died of dengue within 24 hours in Narpatnagar, Rampur, dozens of people suffering from fever.
रामपुर में जान गंवाने वाले मुनसाद अली - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वार नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में डेंगू से 24 घंटे में फूलजहां (24) और मुनसाद अली (17) की मौत हो गई। इसके साथ ही नगर में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। सभी का स्थानीय चिकित्सकों और उत्तराखंड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हालांकि सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि अभी डेंगू नहीं आया है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी फूलजहां (24) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड के बाजपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बेहतर इलाज के लिए काशीपुर ले जाया गया। शुक्रवार को हालत में सुधार नहीं हुआ तो मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी फायदा न होने पर परिजन अमरोहा के जोया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई। वहीं नगर निवासी मुनसाद अली (17) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई।

परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मुनसाद की मौत हो गई थी। 24 घंटे के भीतर डेंगू से दो लोगों की मौत से लोग डरे हुए हैं। नगर के कई लोगों को बुखार आ रहा है और उनका उपचार चल रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि नगर में बुखार का प्रकोप है। बहुत से रोगियों का स्थानीय स्तर के अलावा उत्तराखंड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएमओ ने टीम भेजकर जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed