फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Rampur MP Nadvi taunts Azam Khan, says - it doesn't matter if no one recognizes him, we prayed for him

UP: रामपुर सांसद नदवी का आजम पर तंज, बोले- किसी के न पहचानने से फर्क नहीं पड़ता, हमने उनके लिए दुआ की थी

Fri, 10 Oct 2025 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 11:12 AM IST
सार

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सपा नेता आजम खां के उस बयान पर तीखा जवाब दिया जिसमें आजम ने उन्हें न पहचानने की बात कही थी। नदवी ने कहा कि जिले की 20 लाख आबादी का नेतृत्व करने वाले सांसद को कोई नहीं पहचानता तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव किसी खानदान नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर लड़ा गया और जीता गया।  

विज्ञापन
UP: Rampur MP Nadvi taunts Azam Khan, says - it doesn't matter if no one recognizes him, we prayed for him
रामपुर सांसद नदवी और आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सपा नेता आजम खां के उस बयान का करारा जवाब दिया है, जिसमें आजम ने सांसद को न पहचानने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को एक चैनल से बातचीत में सांसद नदवी ने कहा कि जिले की 20 लाख आबादी का नेतृत्व करने वाले सांसद को अगर कोई नहीं पहचानता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन


उनके मीडिया प्रभारी ने इन कथनों की पुष्टि की है। आजम खां से न मिलने के सवाल पर सांसद नदवी ने कहा, मुझसे पहले भी यहां कई सांसद रहे हैं। 2024 का चुनाव किसी खानदान या किसी शख्सियत के नाम पर नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर लड़ा गया और जीता। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे लोगों की नुमाइंदगी के लिए चुनाव मैदान में उतारा।
विज्ञापन


मेरे सभी पूर्वजों की कब्रें रामपुर में हैं और मैंने यहीं से शिक्षा हासिल की है। मुझे रामपुर के हिंदू और मुसलमानों ने अपना नेता माना है। सांसद नदवी ने आजम खां के प्रति रवैया स्पष्ट करते हुए कहा, हमने आजम खां के लिए दुआएं कीं कि वह जेल से बाहर आएं, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद को पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनके जानने और न जानने से कोई फर्क नहीं पड़ता। आजम खां के सुधार गृह वाले बयान पर भी नदवी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया, मैंने इस तरह से नहीं कहा था, मीडिया ने उसे दूसरे रूप में पेश किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में संविधान और इंसानियत को बचाने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

Trending Videos

आजम खां ने कहा- हम डाल के पंछी नहीं
बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ रैली के दौरान सपा नेता आजम खां के नाम और फोटो वाली एक फेसबुक आइडी से बसपा में शामिल होने की अपील वाली पोस्ट ने राजनीतिक उठा-पटक की अटकलों को हवा दे दी। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष ने इसे शरारत बताते हुए स्पष्ट किया कि यह पोस्ट आजम खां ने नहीं की थी। कहा कि जल्द ही इस आईडी की शिकायत पुलिस से करेंगे।

आजम खां ने कहा कि हम डाल के पंछी नहीं हैं। मामला तब सामने आया जब लखनऊ में बसपा की रैली चल रही थी। इसी दौरान आजम खां के नाम से बनी एक फेसबुक आइडी जिसमें लिखा था आजम खान फैन पेज प्राउडी अकाउंट। ये पेज अक्तूबर 2021 में बना है। इसके फॉलोवर 49.8 के हैं।

इस पोस्ट को देर शाम तक 23 हजार से अधिक लोग देख चुके थे और 172 लोगों ने इसे शेयर भी किया है। इस पोस्ट में लिखा था यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया मायावती ही कर सकती हैं। मेरी कौम के लोगों बीएसपी से जुड़ो...यूपी में बीएसपी का कोर वोटर के साथ तुम्हारा वोट जुड़ गया तो बीजेपी गायब हो जाएगी।

इस पोस्ट ने आजम खां के समर्थकों के बीच खलबली मचा दी। गौरतलब है कि 23 महीने जेल में बिताने के बाद रिहा हुए आजम खां के बसपा में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन किया। कहा कि ये आजम का पेज और आईडी नहीं है। जल्द ही इस मामले में पुलिस से शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed