फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Pakistanis Poonam and Tapan get Indian citizenship, horoscopes of 685 are being scrutinized

UP: पाकिस्तानी पूनम और तपन को मिली भारतीय नागरिकता, 685 की खंगाली जा रही कुंडली, रामपुर में इनकी चल रही जांच

Tue, 21 Oct 2025 11:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 11:03 AM IST
सार

रामपुर जिले में रहने वाले पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मूल के दो लोगों को भारतीय नागरिकता मिल गई है। इसके अलावा 685 लोगों की जांच चल रही है। जल्द ही सभी को नागरिकता मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
UP: Pakistanis Poonam and Tapan get Indian citizenship, horoscopes of 685 are being scrutinized
सीएए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले रामपुर के 685 लोगों को भारत की नागरिकता का  इंतजार है।  इनको नागरिकता देने से पहले सरकारी तंत्र उनकी कुंडली खंगाल रहा है। दावा किया जा रहा है कि जांच के बाद इनको भी जल्द ही नागरिकता मिल सकती है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया है। इस अधिनियम के तहत  पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से भारत में शरण लेने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


इसके तहत उन लोगों को  भारत की नागरिकता  दी जाती है, जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे। यह कानून लागू होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए एक अलग से पोर्टल विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिला स्तरीय कमेटी भी गठित की गई है, जिसमें डाक विभाग के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो व सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के अफसरों को शामिल किया गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर अब तक 685 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन सभी के कागजातों की जांच चल रही है।

उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही इन लोगों को भी भारत की नागरिकता मिल सकती है।पाकिस्तान की रहने वाले पूनम और बांग्लादेश के रहने वाले तपन विश्वास को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। इनकी भारतीय नागरिकता का आदेश जारी किया जा चुका है।

नागरिकता के नियम
यह कानून नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन करता है, जिससे इन समुदायों के शरणार्थियों के लिए नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। 

जिले में 685 लोगों को भारतीय नागरिकता का इंतजार है। इसके लिए ऑन लाइन आवेदन किए गए हैं,जिनकी जांच हो रही है। प्रदेश स्तरीय कमेटी की बैठक में आवेदकों को नागरिकता मिल सकेगी। यह बैठक लखनऊ में होगी। -अजहर अली, सदस्य, जिला स्तरीय सीएए कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed