फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital

UP: हादसे में दो बेटियों की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, तबीयत बिगड़ी...अस्पताल में तोड़ दिया दम

Fri, 03 May 2024 11:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 11:43 AM IST
सार

संभल जिले में हुए सड़क हादसे में रामपुर की दो बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। दो बेटियों की मौत का सदमा उनकी मां नहीं झेल पाई। इससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान चली गई।  

विज्ञापन
UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital
गुन्नौर हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियां और अस्पताल में भर्ती मां - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिले के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बिचपुरी के पास रोडवेज और कार की टक्कर हो गई थी। इसमें दो सगी बहनों समेत चार की मौत जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। दो बेटियों की मौत की सूचना के सदमे से उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उनकी जान चली गई। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital
गुन्नौर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी भगवंत सरन अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ कार से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद -आगरा हाईवे पर बृहस्पतिवार को गांव बिचपुरी के पास वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी कार सामने से आ रही हाथरस डिपो के बस से टकरा गई। तेजगति में टक्कर के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital
गुन्नौर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

हादसे में कार में सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार की बॉडी को तोड़कर सभी घायलों को निकाला और गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राधिका (7), धनशा (5), मीना (55) और राजबाला (35) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भगवंत सरन और उनकी पत्नी प्रीति को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital
गुन्नौर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

रोडवेज की बस में 45 यात्री सवार थे। जिनमें से किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। दो बेटियों की मौत की खबर सुन मां प्रीति यादव सदमा झेल नहीं पाई। उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 

UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital
गुन्नौर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

हादसे में चार लोगों की मौत के बाद दो गांवों में छाया मातम

संभल के गुन्नौर में हुए हादसे में चार लोगों की मौत के बाद रामपुर के दो गांवों हाजीपुर और रायपुर में मातम छा गया। पूरा परिवार एक कार से धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर के किसान भगवंत सिंह अपने परिवार के साथ वृंदावन के लिए बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कार से निकले थे। कार में कुल नौ लोग सवार थे।

UP: Mother could not bear shock of death of two daughters in accident, died in hospital
गुन्नौर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

बताया गया कि गुन्नौर के पास उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई। जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। हादसे में भगवंत की बेटी राधिका और धनुषा की मौत हो गई। इसके अलावा उनकी शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सास मीना व राजबाला की मौत हो गई। हादसे में भगवंत सिंह, उनकी पत्नी प्रीति, बेटा कृष्णा, रिश्ते का साला पुष्पेंद्र व कमल घायल हो गए।

हादसे की सूचना शाम को दोनों के गांव पहुंची, जिसके बाद परिवार के लोग स्तब्ध हो गए। रायपुर गांव में भगवंत के घर रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना के बाद अन्य परिजन भी संभल के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक भगवंत किसान हैं। अपने ससुरालियों के साथ कार से बृहस्पतिवार को घर से निकले थे, लेकिन वह वृंदावन तक नहीं पहुंच पाए। हाजीपुर गांव में भी भगवंत की ससुराल में मातम छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed