{"_id":"6589373794d1e2393e03d556","slug":"up-lover-marriage-procession-was-about-take-place-girlfriend-reached-police-station-with-photos-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमी की जाने वाली थी बरात..प्रेमिका फोटो लेकर पहुंची थाने, पंचायत बैठी तो दोनों की तय करनी पड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमी की जाने वाली थी बरात..प्रेमिका फोटो लेकर पहुंची थाने, पंचायत बैठी तो दोनों की तय करनी पड़ी शादी
Mon, 25 Dec 2023 01:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:33 PM IST
सार
मसवासी निवासी युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी की बरात जाने वाली है। इसके बाद वह फोटो लेकर थाने पहुंच गई। इससे घबराकर युवक आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन बैठी पंचायत ने दोनों की शादी तय कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामपुर के एक गांव में प्रेमी की बरात जाने की जानकारी मिलने पर प्रेमिका कोतवाली पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ खींचे गए फोटो दिखाए और प्रेमी पर शादी से मुकरने का आरोप लगाया। जब यह बात प्रेमी को पता चला तो उसने आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में पंचायत के बाद प्रेमी युगल का रिश्ता तय कर दिया गया।
विज्ञापन
मसवासी क्षेत्र के एक गांव के युवक का युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक ही जाति के हैं। प्रेमी ने प्रेमिका को झांसे में रखा कि वह उसी के साथ शादी करेगा। शनिवार को प्रेमिका को पता चला कि प्रेमी की बरात रविवार के दिन पटवाई क्षेत्र में जाने वाली है तो प्रेमी के साथ खिंचवाए गए फोटो लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसका प्रेमी शादी से मुकर गया है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया। इतने में युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों ने उसे देख लिया और डॉक्टर के पास ले गए। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
बाद में दोनों पक्ष कोतवाली में जुटे जहां रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ पंचायत हुई। बाद में दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया। इसके चलते रविवार को युवक की बरात नहीं जा सकी।