{"_id":"62b834b52e150416117661a5","slug":"up-lok-sabha-by-election-result-2022-bjp-s-ghanshyam-lodhi-won-by-42192-votes-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur By Election Result: आजम खां के गढ़ में खिला कमल, जीत के बाद घनश्याम लोधी बोले- जनता ने विकास पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur By Election Result: आजम खां के गढ़ में खिला कमल, जीत के बाद घनश्याम लोधी बोले- जनता ने विकास पर जताया भरोसा
Sun, 26 Jun 2022 03:58 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 26 Jun 2022 03:58 PM IST
सार
रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने 42192 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले।जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन
जीत के घनश्याम लोधी को प्रमाण पत्र प्रदान करते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के प्रत्याशी आसिम रजा को करीब 42192 हजार वोटों से शिकस्त दी है। सपा नेता आजम खां के गढ़ में कमल खिलने से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड ने भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी को विजयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। जीत हासिल करने के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है। कहा कि विकास के लिए काम करेंगे। जनता ने सेवक चुना है, जनता के लिए काम करूंगा। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने काम किया। बता दें, सपा नेता आजम खां के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रामपुर संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव हुए। इसके लिए 23 जून गुरुवार को मतदान हुआ। जिले में करीब 41.71 फीसद मतदान हुआ। जिले में कुल 1706590 मतदाता हैं, इनमें से 706440 मतदाताओं ने मतदान किया था। रविवार 26 जून को मंडी समिति में मतगणना हुई। दोपहर करीब ढाई बजे मतगणना परिणाम जारी कर दिए गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 367397 वोट मिले और सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी 42192 वोटों से जीत गए।
विज्ञापन
किसे कितने वोट मिले
| नाम | पार्टी | प्राप्त मत | ||||
| घनश्याम सिंह लोधी |
|
|
||||
| आसिम राजा |
|
|
||||
| हरिप्रकाश आर्य | संयुक्त समाजवादी दल | 4130 | ||||
| इम्तियाज उर रहमान खां | निर्दलीय | 1254 | ||||
| कपिल मुनि | निर्दलीय | 2707 | ||||
| शिव प्रसाद | निर्दलीय | 1881 | ||||
| नोटा |
|