Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Jodo Yatra: Congress fighting to save democracy: Naseemuddin

यूपी जोड़ो यात्रा: लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : नसीमुद्दीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP Jodo Yatra: Congress fighting to save democracy: Naseemuddin
रामपुर। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार शहर में निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस संविधान और देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। सुबह करीब 11 बजे प्रदेश के संगठन महासचिव अनिल यादव और नसीमुद्दीन की अगुवाई में सभी नेता और कार्यकर्ता गांधी समाधि पहुंचे। यहां पर उन्होंने गांधी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा यहां से यात्रा शुरू होकर डाकघर, राजद्वारा खुर्मो वाली जियारत, कुंडा चौराहा, अखाड़ा सोहराब खां, हाथी खाना चौराहा, शाहबाद गेट और सिविल लाइन होते हुए आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

यात्रा जगह-जगह स्वागत किया गया। नेताओं को कहीं टोपी तो कहीं शाल ओढ़ाई गई। आंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह यात्रा गरीब, मजलूमों के अधिकारों की लड़ाई की यात्रा है। देश में लोकतंत्र बचाने की यात्रा है। कहा कि शोषितों, वंचितों और अति पिछड़ों को उनका हक दिलाने की यात्रा है। नफरत के खिलाफ एकजुटता की यात्रा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में नफरत की आंधी चल रही है और जनता महंगाई से त्रस्त हो रही है। राहुल गांधी ने देश में मोहब्बत का पैगाम फैलाया है। जिसका मकसद देश का विकास करना है। इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने कहा कि देश का विकास ही कांग्रेस का लक्ष्य रहा है। कांग्रेस ने देश को नई ऊर्जा प्रदान की है। शुक्रवार को कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मिलक होते हुए बरेली रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, मुतिउर्रहमान खां बब्लू, के साथ ही जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, शहर अध्यक्ष नोमान खां, अरशद अली गुड्डू, बाबू फौजी, विवेकानंद पाठक, शिव पांडेय, रिजवान कुरैशी, शाहनवाज आलम, दामोदर सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed