फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: false act love proved costly for young man, his girlfriend reached home and got married

UP: युवक को प्यार का नाटक पड़ा महंगा, घर पहुंची प्रेमिका तो मच गया हंगामा.. पुलिस देख परिजनों ने करवाया निकाह

Sun, 26 Nov 2023 03:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 03:46 PM IST
सार

रामपुर के मिलक क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती शादी को लेकर लगातार प्रेमी पर दबाव बना रही थी। युवक उससे लगातार बहाने बना रहा था। इससे नाराज होकर युवती उसके घर पहुंच गई। हंगामा मचने के बाद दोनों के परिजनों ने उनका निकाह करवा दिया। 

विज्ञापन
UP: false act love proved costly for young man, his girlfriend reached home and got married
युवती पहुंची युवक के घर। बाद में करवानी पड़ी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलक में प्रेमी के घर प्रेमिका अचानक पहुंच गई। उसे देखकर प्रेमी और उसके परिजनों के होश उड़ गए। प्रेमिका अपने युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। घर वालों के दबाव डालने पर युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


युवती और उसके परिजनों को पुलिस ने समझाया। इसके बाद युवक और युवती का निकाह कर दिया गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा इलाके की है। गांव निवासी एक युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग लंबे समय से  चल रहा था। युवक से शादी करने के लिए युवती लगातार करते हुए आ रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी युवक आए दिन कोई ना कोई बहाना करके शादी करने से इनकार कर देता। लगातार युवक की तरफ से शादी के लिए टाल-मटोल करने से युवती नाराज हो गई। शनिवार को युवक के घर युवती जा पहुंची और निकाह करने की जिद करने लगी। युवक और उसके परिजनों ने युवती को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी युवती को समझाकर अपने साथ घर ले जाने का प्रयास किया। युवती पर जब सभी ने दबाव डाला तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को देखकर युवती और युवक के परिजनों के हाथ पैर फूल गए। युवती ने युवक के साथ निकाह करने की इच्छा जताई।


युवती ने पुलिस को बताया कि युवक शादी का झांसा देखकर उसके साथ प्रेम का झूठ नाटक कर रहा है। पुलिस के पहुंचने पर युवती की इच्छा जानकर युवक और युवती के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। इसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया। इसके बाद युवती राजी खुशी अपने ससुराल के लिए विदा हो गई। दोनों के निकाह का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed