फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up election000

व्हाट्सएप पर आजम की फोटो पोस्ट करने में फंसे एआरटीओ  

Wed, 11 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
up election000
एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव

विज्ञापन

आचार संहिता लागू होने के बाद अफसर खुद ही आचार संहिता की लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में एआरटीओ फंस गए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर नगर विकास मंत्री के संग अफसरों की तस्वीर पोस्ट करने पर डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने एआरटीओ का जवाब तलब किया है। साथ चेतावनी जारी करते हुए कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।      

आचार संहिता लागू हो चुकी है। मगर, अफसर ही आचार संहिता की लक्ष्मण रेखा को लांघ रहे हैं। ऐसे में नेताओं से आचार संहिता का   पालन करने की उम्मीद करना बेमानी साबित हो रहा है। अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के आपस में सूचना आदान प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से व्हाट्सएप पर ग्रुप तैयार किया गया है। इस ग्रुप पर मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात  कौशलेंद्र यादव ने कुछ    फोटो पोस्ट किए थे, जिसमें एक फोटो में डीएम और नगर विकास मंत्री आजम खां की एक कार्यक्रम की भी फोटो पोस्ट की गई।
विज्ञापन


इस तरह की फोटो ग्रुप पर पोस्ट होने के बाद अफसरों में भी खलबली मच गई। मामला डीएम तक पहुंच गया। डीएम अमित किशोर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ को इस ग्रुप से तुरंत हटाने के आदेश जारी कर दिए साथ ही इस मामले में एआरटीओ को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है। इसके साथ ही डीएम ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश जारी किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed