{"_id":"61f3817f70990347be0582cd","slug":"up-election-2022-rampur-sadar-bjp-candidate-trapped-in-code-of-conduct-and-kovid-guidelines-violation-report-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन उल्लंघन में फंसे रामपुर सदर भाजपा प्रत्याशी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन उल्लंघन में फंसे रामपुर सदर भाजपा प्रत्याशी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 28 Jan 2022 11:09 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 AM IST
सार
पटवाई थाने में तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गुरुवार देर शाम को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि घनश्यामपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना एक ग्रामीण के घर 16 कारों से आए हैं और करीब 70 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के इकट्ठा होकर जनसभा कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना आचार संहिता उल्लंघन और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में फंस गए हैं। आकाश सक्सेना समेत दो लोगों के खिलाफ पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पटवाई थाने में तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गुरुवार देर शाम को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि घनश्यामपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना एक ग्रामीण के घर 16 कारों से आए हैं और करीब 70 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के इकट्ठा होकर जनसभा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मिले 16 वाहन
इस दौरान पाया गया कि जनसभा में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए ही बैठे थे। वहीं मौके पर 16 वाहन भी पाए गए, जबकि आयोग के निर्देश के अनुसार इतने वाहन चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग नहीं किए जा सकते हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और मृदुल सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।