{"_id":"61f3f46f63f1216f7270f9f3","slug":"up-election-2022-home-minister-amit-shah-rampur-visit-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: गृहमंत्री अमित शाह का रामपुर दौरा टला, डोर-टू- डोर प्रचार के लिए 31 जनवरी को आना था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: गृहमंत्री अमित शाह का रामपुर दौरा टला, डोर-टू- डोर प्रचार के लिए 31 जनवरी को आना था
Fri, 28 Jan 2022 07:19 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 07:19 PM IST
सार
जिला मीडिया प्रभारी और शहर विधानसभा संयोजक राजीव मांगलिक ने बताया कि 31 जनवरी को अमित शाह रामपुर नहीं आएंगे। उनका आगमन एक से तीन फरवरी के बीच किसी दिन हो सकता है। जल्द ही अधिकृत कार्यक्रम मिल सकता है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रामपुर दौरा टल गया है। अब वे 31 जनवरी को रामपुर नहीं आएंगे। सूत्रों की माने तो एक फरवरी के बाद उनका किसी दिन का कार्यक्रम लग सकता है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तहत रामपुर में दूसरे चरण में चुनाव होगा। जिले में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा। इसी कड़ी में एक दिन पहले ही उनके रामपुर आगमन का कार्यक्रम आया था, जिसके तहत अमित शाह को 31 जनवरी को रामपुर आना था। वह यहां आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने के साथ ही डोर- टू-डोर चुनाव करते और इसके बाद बिलासपुर में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते। किन्तु, अब उनके आगमन का कार्यक्रम टल गया है।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी और शहर विधानसभा संयोजक राजीव मांगलिक ने बताया कि 31 जनवरी को अमित शाह रामपुर नहीं आएंगे। उनका आगमन एक से तीन फरवरी के बीच किसी दिन हो सकता है। जल्द ही अधिकृत कार्यक्रम मिल सकता है।
विज्ञापन