फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up election 2022 ghanshyam singh lodhi left samajwadi party and joined bjp

UP Election 2022: सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए घनश्याम सिंह लोधी, बोले- सपा ने नहीं, बल्कि भाजपा ने दिया पिछड़ों को सम्मान

Sun, 16 Jan 2022 09:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jan 2022 09:39 PM IST
सार

एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को सपा सांसद आजम खां का करीबी माना जाता है और सपा सरकार में एमएलसी के चुनाव में उनका सिंबल तक हेलीकॉप्टर से आया था। ऐसे में एमएलसी का भाजपा में जाना सपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
up election 2022 ghanshyam singh lodhi left samajwadi party and joined bjp
घनश्याम सिंह लोधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली-रामपुर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी रविवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों का सम्मान नहीं किया, बल्कि भाजपा ने पिछड़ों को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वह रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हुए। उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल पिछड़ों के बड़े नेता कल्याण सिंह का निधन हुआ था। लेकिन, सपा अध्यक्ष दस कदम दूर जाकर शोक संवेदना तक व्यक्त नहीं कर सके थे। जबकि, भाजपा की सरकार ने उनके निधन पर राजकीय शोक घोषित कर उन्हें अंतिम विदाई दी थी। यह तो सिर्फ बानगीभर है, बल्कि सपा में कई कार्य पिछड़ों के विरोध में किए गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को सपा सांसद आजम खां का करीबी माना जाता है और सपा सरकार में एमएलसी के चुनाव में उनका सिंबल तक हेलीकॉप्टर से आया था। ऐसे में एमएलसी का भाजपा में जाना सपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed