फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Car collides with tractor-trolley parked on the road in Rampur, two residents of Uttarakhand died

UP: रामपुर में बड़ा हादसा, सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, उत्तराखंड निवासी दो की मौत..पांच घायल

Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

रामपुर जिले के शाहबाद में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी उत्तरांखड के उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। वह बरेली में आयोजित शादी से लौट रहे थे।  

विज्ञापन
UP: Car collides with tractor-trolley parked on the road in Rampur, two residents of Uttarakhand died
रामपुर में सड़क हादसा (FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के आंवला रोड पर ईंट भट्टे पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार की टक्कर हो गई। इसमें दो की मौत जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर के गांव रम्पुरा निवासी कार सवार सात लोग रात करीब ढाई बजे बरेली जिले के सिरौली की ओर से आ रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच कार कार आंवला रोड स्थित ईंट भट्ठे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में रवि (20) पुत्र जागन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। उपचार के दौरान पप्पू (36) पुत्र भगवान स्वरूप ने दम तोड़ दिया। गोवर्धन पुत्र कल्लू, शंकर पुत्र जोगराज, ओमप्रकाश पुत्र लेखराज, रोशन पुत्र सुखलाल, गुड्डू पुत्र ओमप्रकाश घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी कार सवार बरात से वापस लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गजरौला में चालक व हेल्पर घायल

गजरौला में हाईवे पर चालक को नींद आ जाने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें चालक और हेल्पर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर डीसीएम को हाईवे से हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से रेफर कर दिया गया। सोमवार की भानपुर फाटक से आगे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हादसा हुआ। डीसीएम दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। जिसे हापुड़ जिले के कुचेसर चौपला निवासी टिंकू चला रहा था।


साथ में हेल्पर जितेंद्र भी था। बताया जा रहा है कि अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर को पार कर बिजली के खंभे से जा टकराई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed