{"_id":"ca5d52be87f356bf09e5c2fcabb0e81d","slug":"up-board-examination-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप सेवा हुई धड़ाम, नहीं लग पाई आनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप सेवा हुई धड़ाम, नहीं लग पाई आनलाइन हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति आनलाइन दर्ज करने की योजना पहले ही दिन धड़ाम हो गई। पहले ही दिन कहीं नेटवर्क धड़ाम हो गया तो कहीं अनट्रेंड हाथ इसे हैंडल ही नहीं कर पाए। शिक्षा विभाग ने आनलाइन हाजिरी लगाने से हाथ खड़े कर दिए। बच्चों की हाजिरी पुराने तरीके से ही लगवाई गई। रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है।
अत्याधुनिक दौर में यूपी बोर्ड भी आनलाइन हो गया है। परीक्षा फार्म को भरने से लेकर अन्य कार्य आनलाइन कराए जा रहे हैं। इस दफा यूपी बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की हाजिरी मोबाइल एप के जरिये आनलाइन लगाने के आदेश दिए थे। केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड का एप डाउनलोड करना था।
हाजिरी कैसे लगानी थी इसके बारे में बताया भी गया था। तमाम तैयारियां गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा के साथ ही धरी की धरी रह र्गइं। गुरुवार पहली पाली में मोबाइल एप के जरिये हाजिरी लगाने की कोशिश होती रही, लेकिन कहीं एप से हाजिरी नहीं लगाई जा सकी।
विज्ञापन
शिक्षाधिकारियों का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में मोबाइल एप से हाजिरी लगाने की दिक्कत आई। मोबाइल एप पूरी तरह ठप रहा। कई प्रधानाचार्य इसको लेकर दिक्कत महसूस करते रहे। केंद्र व्यवस्थापकों ने मोबाइल एप के ठीक ढंग से काम न करने की शिकायत भी उड़न दस्तों के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक से की।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जेडी को भी सूचना दी। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने बताया कि मोबाइल एप से हाजिरी नहीं लग सकी, जिसके चलते मैनुअल हाजिरी लगाई गई है।