फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Azam Khan dream project stuck enemy property issue, action against Jauhar University

UP: शत्रु संपत्ति के फेर में फंसा आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट, जौहर यूनिवर्सिटी पर इसलिए हुई कब्जे की कार्रवाई

Fri, 26 Jul 2024 05:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 05:04 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजक्ट जौहर यूनिवर्सिटी से शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पिलर लगाने के काम में लगी रही। अफसरों के मुताबिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

विज्ञापन
UP: Azam Khan dream project stuck enemy property issue, action against Jauhar University
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर प्रशासन ने आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर पुलिस सुरक्षा के बीच कब्जा लेने का काम चलता रहा। टीम की ओर से यहां पिलर लगाए जा रहे हैं। साथ ही बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी।

विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि कब्जा लेने का काम जारी रहेगा। आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं। उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। इस जमीन पर कब्जा करने का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। 
विज्ञापन


शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से  जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे, जिसके बाद एसडीएम सदर मोनिका सिंह व नायब तहसीलदार गौरव बिश्नोई के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची थी। यह काम शुक्रवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी पुलिस बल के साथ यूनिवर्सिटी पहुंची टीम ने  जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। दिन भर यहां पर सीमांकन का काम चला। इस दौरान पिलर भी लगाए गए। देर शाम तक यह काम चलता रहा। कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हटी थी सील 
जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति का मामला कई साल से चल रहा है। इस मामले में जहां एक ओर एमपी-एमएलए कोर्ट में मामला चल रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से दो साल पहले भी इस जमीन पर कब्जा लिया गया था,लेकिन बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन को इसकी सील हटानी पड़ी थी। इस बीच शत्रु संपत्ति विभाग भी हाईकोर्ट पहुंच गया था। अफसरों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे।

जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के बाद जमीन को कब्जे में लेने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर 13.08 हेक्टेयर जमीन है,जिसमें 45 गाटा है। इस जमीन को कब्जे में लेकर शत्रु संपत्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा। - मोनिका सिंह, एसडीएम सदर

शत्रु संपत्ति मामले में उर्दू अनुवादक ने दर्ज कराए बयान

आजम खां पर दर्ज शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस में तैनात उर्दू अनुवादक सुहेल खां ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। जिरह के लिए एक अगस्त की तारीख तय की गई है।

सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें शत्रु संपत्ति कब्जाने का भी मामला है। यह मामला सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अलमा जमीर रिजवी ने अजीमनगर थाने में दर्ज कराया था। इसमें जौहर ट्रस्ट के चेयरमैन आजम खां समेत अन्य सदस्यों को नामजद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed