फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: accused rape in Rampur was arrested after an encounter, he was shot in the leg

UP: रामपुर में दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली.. बरेली निवासी है युवक

Tue, 25 Jun 2024 10:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 10:23 AM IST
सार

रामपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं के साथ ठगी करता था। 

विज्ञापन
UP: accused rape in Rampur was arrested after an encounter, he was shot in the leg
रामपुर में मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

किशोरी को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आरोपी बरेली का रहने वाला है। यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार की देर रात भमरोवा से बढ़पुरा जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसका पीछा किया तो युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। पुलिस की गोली से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि घायल बरेली के शाही थाना क्षेत्र के दुनका गांव निवासी सुमित उपाध्याय है।

उसके खिलाफ कुछ दिन पहले सिविल लाइन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि सुमित ने उसकी 16 साल की बेटी को फैक्टरी में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी से यह युवक फरार चल रहा था।


एसपी ने बताया कि यह युवक महिलाओं को सरकारी आवास दिलाने समेत अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ ठगी करता था। साथ ही महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ बरेली और रामपुर के कई थाने में पांच से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed