{"_id":"6994270e28591019460c15f4","slug":"up-a-young-man-shot-himself-in-rampur-leaving-his-family-stunned-as-this-controversy-is-emerging-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, परिजन रह गए सन्न, यह विवाद आ रहा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, परिजन रह गए सन्न, यह विवाद आ रहा सामने
Tue, 17 Feb 2026 02:01 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:01 PM IST
सार
रामपुर के टांडा में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
टांडा के मोहल्ला पड़ाव में मंगलवार को युवक ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला पड़ाव निवासी मोहम्मद सईद (28) ट्रक चालक था।
विज्ञापन
उसने अपने घर के आंगन में मंगलवार को तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सईद आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर वह तनाव में था। परिवार के लोग यह नहीं बता पाए कि उसके पास तमंचा कहां से आया।
विज्ञापन
घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।