फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Union Ministers Dharmendra Pradhan and Mukhtar Abbas Naqvi will inaugurate Hunar Haat today

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी आज करेंगे हुनरहाट का उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Union Ministers Dharmendra Pradhan and Mukhtar Abbas Naqvi will inaugurate Hunar Haat today
रामपुर। हुनरहाट का शनिवार को उद्घाटन होगा। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल हुनरहाट का शुभारंभ करेंगे। इस बाबत तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं, हुनरहाट में बॉलीवुड और लोक कलाकार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। साथ ही 30 राज्यों के हस्तशिल्पी और विभिन्न प्रदेशों के मशहूर व्यंजनों की खुशबू भी हुनरहाट को महकाएगी।
विज्ञापन

रामपुर में 16 अक्तूबर से हुनरहाट की शुरुआत होगी, जो 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जबकि, शनिवार से हुनरहाट शुरू हो जाएगा। केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, जिला पंचायत सदस्य ख्यालीराम लोधी सुबह को 11 बजे हुनरहाट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

इसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव रेणुका कुमार, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव एसके देव वर्मन, विधायक राजबाला, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुनरहाट में 30 राज्यों के हस्तशिल्पी, दस्तकार प्रतिभाग करेंगे, जो अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ तैयार किए गए आकर्षक उत्पाद लोगों के बीच रखेंगे। विभिन्न राज्यों के मशहूर लजीज व्यंजनों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय उत्पाद रामपुरी चाकू, पतंग, वायलिन, जरी जरदोजी आदि की भी प्रदर्शनी आयोजित होगी। हुनरहाट में बॉलीवुड के कलाकार एवं लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन करेंगे। विश्वकर्मा वाटिका, मेरा गांव, मेरा देश थीम पर आधारित तैयार गांव का नजारा, किड्स जोन, सेल्फी प्वाइंट, इंडिया गेट, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed