फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Union minister Mukhtar Abbas Naqvi attack on opposition parties said fighting to become a landlord without land

यूपी: विपक्षी पर बरसे नकवी, बोले- बिना जमीन के 'जमींदार' बनने को लड़ रहे सपा, बसपा और कांग्रेस 

Fri, 17 Sep 2021 05:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 05:53 PM IST
सार

मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश में 'सेवा दिवस' पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सत्ता के लिए होड़ में हैं और विपक्षी दल बिना किसी आधार के जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों के दौरान फल-फूल रहे माफिया को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। 

विज्ञापन
Union minister Mukhtar Abbas Naqvi attack on opposition parties said fighting to become a landlord without land
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को यूपी के रामपुर पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 'सेवा दिवस' पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सत्ता के लिए होड़ में हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल बिना किसी आधार के जनता के बीच हैं। वे जमीन के बिना 'जमींदार' बनने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों के दौरान फल-फूल रहे माफिया को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। 
विज्ञापन


वहीं, मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर के धमोरा स्वास्थ्य केंद्र पर एक चिकित्सक के रूप में नजर आए। हालांकि उन्होंने किसी मरीज की जांच नहीं की बल्कि एक भाजपा कार्यकर्ता की हार्टबीट को आला लगाकर सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नकवी गुरुवार को धमोरा स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नकवी ने आला लगाया और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पीके राजपूत की आला लगाकर जांच की।


हालांकि इस दौरान नकवी हंसते हुए नजर आए और हंसी मजाक करते हुए आला कैसे काम करता है ये पता करते दिखे। इसके साथ ही नकवी ने अस्पताल में आए मरीजों से बात कर जानकारी ली। साथ ही स्टाफ से केंद्र द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed