फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Union Home Minister Amit Shah will appeal for door-to-door vote in Azam's stronghold

आजम के गढ़ में घर-घर वोट की अपील करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will appeal for door-to-door vote in Azam's stronghold
रामपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 जनवरी को रामपुर आएंगेेे। यहां वह सपा सांसद आजम खां के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। साथ ही रामपुर और बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके लिए भाजपा के स्थानीय नेतृत्व को उनके आगमन की पुष्टि हो गई है। इसके तहत वह 31 जनवरी को 11 बजे रामपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव आयोग ने सिर्फ डोर टू डोर जनसंपर्क और इनडोर सभाओं को ही अनुमति दी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसके लिए कमर कस ली है। भाजपाइयों में जोश भरने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह 31 जनवरी को रामपुर आएंगे। भाजपा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र संयोजक राजीव कुमार मांगलिक ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 31 जनवरी को सुबह 11 बजे रामपुर पहुंचेंगे। वह यहां आने के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। यहां के कार्यक्रम के बाद अमित शाह बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। संभवतया शुक्रवार या शनिवार तक विस्तृत कार्यक्रम भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed