{"_id":"676723586ae9926303000f86","slug":"uncontrolled-car-overturns-in-ditch-on-highway-four-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-136336-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर अनियंत्रित कार खाई में पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर अनियंत्रित कार खाई में पलटी, चार घायल
Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नोएडा से रुद्रपुर जा रही कार के चालक को अचानक नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जाकर पलट गई। कार में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य को भेज दिया गया है।
दिल्ली के थाना उत्तम नगर के विकास नगर निवासी वीरेंद्र कुमार नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, उनकी कंपनी के मालिक प्रदीप कुमार ने अपने भाई समेत चार लोगों को रुद्रपुर की एक कंपनी में जेनरेटर ठीक करने के लिए भेजा था। वह सभी लोग कार से शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे रुद्रपुर जा रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र में मुल्लाखेड़ा गांव के पास कार चालक प्रदीप के भाई को अचानक नींद आ गई। कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जाकर पलट गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायलों में वीरेंद्र कुमार, चालक प्रदीप के भाई के साथ ही राजाराम पुत्र ब्रह्म सिंह, गौरव पुत्र अरुण कुमार निवासी नोएडा का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रात में ही गंतव्य को भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।