Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uncle stops minor's wedding, angry uncle's friend opens fire, injuring two

Rampur News: ताऊ ने रुकवाई नाबालिग की शादी, आक्रोशित मामा के साथी ने की फायरिंग, दो घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uncle stops minor's wedding, angry uncle's friend opens fire, injuring two
बिलासपुर (रामपुर)। उत्तराखंड से सटे डिबडिबा गांव में रविवार रात नाबालिग की शादी कराने को लेकर विवाद हो गया। ताऊ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को बुलाकर शादी रुकवा दी, जिससे आक्रोशित मामा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। इस दौरान मामा के एक साथी ने ताऊ पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में दो लोगों को छर्रे लग गए। घायलों का इलाज रुद्रपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामा समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा गांव में प्रगट सिंह के फार्म हाउस पर हुई। सुमन, जो दिवंगत अशोक की पत्नी हैं, अपनी तीसरे नंबर की पुत्री का विवाह बरेली के करन से कर रही थीं और वह प्रगट सिंह के फार्म हाउस पर काम करती हैं।
विज्ञापन

शादी की जानकारी मिलने पर बीसलपुर, शीशगढ़ बरेली निवासी ताऊ मुकेश फार्म हाउस पहुंचे और विरोध किया। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग होने की शिकायत पर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज मामा अमन बोलेरो में चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचा। इस दौरान ताऊ मुकेश और अमन के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि इसी बीच अमन के साथ आए अजय पाल और अन्य ने मुकेश पर तमंचे से फायर कर दिया। मुकेश बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पास खड़े भगवान दास, निवासी बीसलपुर, बरेली और फार्म स्वामी के भाई जसविंदर सिंह को गोली के छर्रे लगने से वे घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलने पर रुद्र विलास चौकी पुलिस और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उत्तराखंड सीमा से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

00000

आरोपियों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

फार्म स्वामी ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया कि इस मामले में मामा अमन का नाम सामने आया है। अमन के साथ आए अजय पाल ने तमंचे से गोली चलाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि लड़की नाबालिग होने पर चाइल्ड हेल्प लाइन वालों ने शादी रुकवा दी। इससे गुस्साए मामा ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed