{"_id":"698a443e96061474ce0324de","slug":"ultrasound-examinations-for-pregnant-women-will-be-free-at-16-private-centers-in-the-district-rampur-news-c-282-1-rmp1027-163936-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले के 16 निजी सेंटरों पर निशुल्क होगा गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले के 16 निजी सेंटरों पर निशुल्क होगा गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड
Tue, 10 Feb 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
जिले में संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान में बजट की समस्या हुई दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में 16 निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सुविधा मिलेगी। जिले में संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान में बजट की समस्या भी दूर हो चुकी है। इसके लिए बजट की व्यवस्था अलग मद से की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सरकार का निर्देश है कि माह में चार दिवस पर शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच के साथ अल्ट्रासाउंड निशुल्क कराया जाए। जिला महिला अस्पताल में ये निशुल्क है, मगर कुछ सीएचसी स्तर पर सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर निजी सेंटरों को सूचीबद्ध किया गया है।
सितंबर 2025 में बजट के अभाव में इस सेवा का लाभ महिलाओं को मिलने में समस्या हो रही थी। शासन से आदेश जारी होने के बाद सेंटरों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए ई-वाउचर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे हर शिविर में लगभग सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं को ई-वाउचर के जरिये जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए समय-समय पर शासन की ओर से जारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। अब जिले के 16 निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सुविधा मिलेगी। इसके लिए सभी सूचीबद्ध सेंटरों को आदेश जारी किया गया है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ