फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two women married

शाहबाद-स्वार की युवतियों ने किया समलैंगिक विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
two women married
शाहबाद (रामपुर)। नगर की एक युवती का स्वार क्षेत्र की एक युवती से समलैंगिक विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। युवतियों के समलैंगिक विवाह की जानकारी उस वक्त हुई जब एक युवती के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जब युवती को तलाश किया तो वो दूसरी युवती के साथ मिली। पुलिस दोनों युवतियों को कोतवाली ले आई, जहां पर युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने और बालिग होने की बात कही। दोनों के बालिग होने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शाहबाद नगर के एक मोहल्ले की युवती का प्रेम प्रसंग स्वार कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से चल आ रहा था। यह प्यार इतना परवान चढ़ गया कि समाज की बंदिशें भूलकर दोनों युवतियों ने समलैंगिक विवाह रचा लिया। अब से लगभग सप्ताह भर पूर्व स्वार क्षेत्र निवासी युवती शाहबाद आ गई थी। वहीं, इस युवती के परिजनों ने अपने बेटी की गुमशुदगी स्वार थाने में दर्ज कराने कराई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। छानबीन के दौरान युवती का पता शाहबाद में लग गया। पुलिस आननफानन में शाहबाद पहुंच गई और युवती से पूछताछ की तो दोनों युवतियों के समलैगिंक विवाह करने की जानकारी सामने आई। जिस पर दोनों परिवारों के सदस्यों में भी हड़कंप मच गया। स्वार पुलिस दोनों युवतियों को अपने साथ ले गई। जिस पर युवतियों ने समलैंगिक विवाह करने की बात और साथ में रहने की बात पुलिस को दो टूक बताते हुए उन्होंने अपने आप को बालिग बताया। बालिग होने के संदर्भ में दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, जिस पर पुलिस बैकफुट पर आ गई और दोनों युवतियों को छोड़ दिया। फिलहाल बताया जा रहा है कि दोनों साथ में रह रही हैं। हालांकि दोनों के परिवार वाले इस शादी से नाराज हैं। क्षेत्र में दोनों युवतियों का समलैंगिक विवाह करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed