{"_id":"57c493fd4f1c1b634b2cba9a","slug":"two-trades-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी दो भूसा व्यापारियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी दो भूसा व्यापारियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा-पानीपत नेशनल हाईवे पर बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।इससे दो भूसा व्यापारियों की मौत हो गई। उनके तीसरे साथी को गंभीर हालत में बाजपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाइक चला रहे व्यापारी ने हेलमेट नहीं पहनी थी।उसके एक साथी ने हेलमेट को हाथ में लिया था।
क्षेत्र के शिवनगर बब्बरपुरी निवासी राशिद अली पुत्र अकबर अली, नबी हुसैन पुत्र अमीर हुसैन और शिकारपुर निवासी मुर्सलीन पुत्र मेंहदी हसन तीनों क्षेत्र के गांव से भूसा खरीद कर काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के आईजीएल फैक्ट्री को सप्लाई करते थे। सोमवार को तीनों व्यापारी बाइक से फैक्ट्री में भूसा उतरवा कर वापस लौट रहे थे कि गांव परमानंदपुर के निकट पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बब्बरपुरी निवासी राशिद अली और नबी हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी मुर्सलीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाईवे पर हादसा होते ही दोनों ओर से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे बोलेरो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही काशीपुर थाना आईटीआई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये काशीपुर भेजने की तैयारी कर घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। घायल व्यापारी को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों व्यापारियों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। दोपहर बाद शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में कोहराम मच गया।