{"_id":"68bb3a949adc423bb403c890","slug":"two-thousand-families-have-not-received-electricity-bills-for-five-months-rampur-news-c-282-1-rmp1001-152911-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो हजार परिवारों को पांच महीने से नहीं मिला बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो हजार परिवारों को पांच महीने से नहीं मिला बिजली बिल
विज्ञापन
रामपुर। बिजली निगम स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिल देना भूल गया है। विभाग ने दो हजार उपभोक्ताओं को पांच महीने से बिजली के बिल नहीं दिए हैं। उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल न आने से उधार राशि बढ़ती जा रही है और एक साथ बड़ी रकम जमा करना उनकी जेब पर भारी पड़ेगा। इसके बाद विभाग कार्रवाई के नाम पर उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के बीच हजारों उपभोक्ताओं को बिजली बिल न मिलने की शिकायतों ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। शहर के करीब 2000 परिवारों को पिछले पांच महीने से बिल नहीं मिले हैं। किला क्षेत्र, डूंगरपुर, शाहबाद रोड और सिविल लाइंस के निवासी विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
लोगों का आरोप है कि उनके पास पांच महीने से बिजली बिल नहीं आया है। पांच महीने बाद मार्च आ जाएगा और निगम वित्त वर्ष के अंतिम समय पर पूरा पैसा देने के लिए कहेगा। ऐसे में वह इतना अधिक बिल एक साथ कैसे जमा कर पाएंगे। इसके बाद विभाग कार्रवाई कर बिजली कनेक्शन काटेगा।
विज्ञापन
शाहबाद रोड निवासी मो. इस्लाम, जहीर ने बताया कि पांच महीने से बिल नहीं आया है। कई बार जेई, एई से मिल चुके हैं। लेकिन वे तकनीकी खामी बताकर वापस लौटा दे रहे हैं।
विद्युत विभाग के वरिष्ठ अभियंता महफूज आलम ने बताया कि वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण बिल नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या जल्द ही ठीक कर दी जाएगी और सभी लंबित बिल उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिए जाएंगे।
जिले में तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है, जिसमें अब तक 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।