{"_id":"68b75b38904a47c1a90180b4","slug":"two-teenagers-robbed-a-bike-rider-one-caught-rampur-news-c-282-1-smbd1025-152709-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो किशोरों ने बाइक सवार युवक को लूटा, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो किशोरों ने बाइक सवार युवक को लूटा, एक दबोचा
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। गांव मरियमपुर के पास सोमवार की शाम बाइक से जा रहे गांव के ही डेनियल पर दो किशोरों ने फरसे से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों किशोरों ने उससे बैग लूट लिया। बैग में 15 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो फोन रखे थे। पीड़ित ने लोगों की मदद से एक किशोर को लूटे गए सामान व एक बाइक के साथ दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरियमपुर निवासी डेनियल सोमवार की शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार गांव के पास ही दो किशोरों ने फरसा दिखाकर डेनियल को रोक लिया। आरोप है कि दोनों किशोरों ने उसके ऊपर फरसे से हमला कर दिया, जिसके कारण वह घायल हो गया। इस दौरान दोनों किशोर उसका एक बैग लूटकर बिना नंबर की बाइक से भागने लगे। बैग में 15 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो फोन रखे थे।
घायल का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने भाग रहे एक किशोर को बैग व एक बाइक समेत दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। सूचना पर ईसानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस दूसरे किशोर की भी तलाश कर रही है। संवाद