फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two teachers found absent

बीएसए को निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिकाएं मिलीं अनुपस्थित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
two teachers found absent
रामपुर। बेसिक शिक्षाधिकारी को निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिकाएं बगैर अवकाश लिए स्कूल से अनुपस्थित मिलीं। वहीं विद्यालयों में सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर स्कूल के रसोइयों के साथ पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने सैदनगर ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय प्रानपुर में कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य विधिवत रूप से किया जा रहा था। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरत सिंह पुर में पठन-पाठन का कार्य विधिवत रूप से चल रहा था। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। कंपोजिट विद्यालय दलेलनगर के निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन का कार्य विधिवत रूप से चल रहा था लेकिन, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। रसोई घर में भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न होने के कारण रसोइयों के साथ-साथ समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने के निर्देश दिए जबकि, कंपोजिट विद्यालय सरकड़ी में सहायक अध्यापिका हुमेरा जहूर एवं रिचा सक्सैना अनुपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed