{"_id":"6262ed3f92749e2e322ed588","slug":"two-teacher-and-one-sikhamitra-found-absent-rampur-news-mbd4256340108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षा मित्र मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षा मित्र मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बेसिक शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। स्कूलों में गंदगी मिलने पर और बच्चों के यूनीफार्म में न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गैरहाजिर शिक्षिकाओं और शिक्षा मित्र का वेतन व मानदेय बाधित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में गंदगी मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने शुक्रवार को स्वार क्षेत्र केे स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद खुर्द में प्रधानाध्यापक परविन्दर सिंह, आकस्मिक अवकाश पर पाये गये। जबकि, शिक्षा मित्र सादिक नईम बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। कक्षा-कक्षों में गन्दगी पायी गयी। कार्यालय कक्ष को अव्यवस्थित पाया गया। अधिकांश छात्र-छात्राओं को विद्यालय यूनिफार्म में नहीं मिले। छात्र-छात्राओं का न्यूनतक शैक्षिक स्तर उचित नहीं पाया गया। नामांकन के सापेक्ष विद्यालय में छा़त्र-छात्राओं की उपस्थिति अत्यधिक कम पायी। मध्याहन भोजन पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त नहीं पाया गया। मल्टीपल हैण्डवॉश निर्माण मानक अनुसार नहीं पाया गया। विद्यालय प्रांगण भी साफ-सुथरा नहीं पाया गया। प्राथमिक विद्यालय रजानगर में स्टाफ उपस्थित मिला। कक्षा-कक्षों में गन्दगी पायी गयी। कार्यालय कक्ष को अव्यवस्थित पाया गया। यहां भी अधिकांश छात्र-छात्राओं को विद्यालय यूनिफार्म में नहीं पाया गया। छात्र-छात्राओं का न्यूनतक शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय में मध्याहन भोजन पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त नहीं पाया गया। गंदगी भी मिली। स्पोटर्स कार्नर, एवं लाइब्रेरी की उचित व्यवस्था नहीं पायी। हफ्तेभर में सभी कमियां पूरी करने के निर्देश स्टाफ को दिए। कंपोजिट विद्यालय हरदासपुर कोटरा में सहायक अध्यापिका बरखा रानी और पूजा रानी अनुपस्थित मिलीं। कार्यालय कक्ष को गंदा एवं अव्यवस्थित पाया गया। अधिकांश छात्र-छात्राओं को विद्यालय यूनिफार्म में नहीं पाया गया। छात्र-छात्राओं का न्यूनतम शैक्षिक स्तर भी निम्न पाया गया नहीं पाया गया। विद्यालय में हाउस होल्ड सर्वे एवं कंपोजिट ग्रांट का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। विद्यालय समय में छात्र-छात्राओं को विद्यालय गेट से बाहर घुमते पाया गया। स्पोटर्स कार्नर, एवं लाइब्रेरी को गंदा एवं उचित स्थिति में नहीं पाया गया। इस पर बीएसए ने पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त कमियों को पूर्ण कराकर फोटोयुक्त आख्या एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
----------------
राधेश्याम