फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two students drowned

कोसी पार कर रहे  दो छात्र डूबे, मौत

Fri, 22 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
two students drowned
रामपुर जिले में सैदनगर के दलेलनगर गांव में दो बच्चों के डूबने से हुई मौत के बाद घर में रोती-बिलखतीं महिलाएं।

विज्ञापन
 कोसी नदी पार कर खेत पर जा रहे दो छात्र नदी तेज धार में डूब गए। कुछ देर में दोनों की लाश नदी में तैरती मिली। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड में हो रही बारिश के चलते कोसी नदी उफान पर है। जलस्तर के बढ़ने-घटने का सिलसिला जारी है। सिंचाई विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी लोग नदी को तैरकर पार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर टांडा थाना क्षेत्र के दलेलनगर गांव के पास से गुजरने वाली कोसी नदी में गांव के सुरेश पाल का 12 वर्षीय पुत्र लकी और महावीर का 10 वर्षीय पुत्र शिवम नदी पार करके खेत पर चारा लेने जा रहे थे। कोसी नदी से गुजरते वक्त अचानक दोनों बच्चे नदी की धार में फंस गए और डूब गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दोनों के शव पानी में तैरने लगे। दोनों के शवों को देख ग्रामीण भी नदी में कूद गए और किसी तरह शवों को बाहर निकाला। मामले की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पर सीओ आले हसन व तहसीलदार व टांडा थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। इस बीच परिवार वालोें ने पुलिस से दोनों बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इसके बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद शिवम व लकी के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। देर शाम  परिवार के लोगों ने दोनों बच्चों के शवों का दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed